* MP योजना 2026 नया अपडेट: लाड़ली बहना से किसान तक, सरकार के 5 बड़े फैसले*
MP योजना 2026 नया अपडेट: लाड़ली बहना से किसान तक, सरकार के 5 बड़े फैसले
मध्य प्रदेश सरकार ने 2026-27 के बजट में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बार 4,38,317 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान गरीब, किसान, युवा और महिलाओं पर दिया गया है।
1. लाड़ली बहना योजना - नया अपडेट
इस योजना के लिए सरकार ने सबसे ज्यादा 23,882 करोड़ रुपये रखे हैं। प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों को हर महीने 1500 रुपये सीधे खाते में मिल रहे हैं। जल्द ही इसे बढ़ाकर 3000 रुपये करने की तैयारी है।
2. किसानों के लिए 10,520 करोड़ का पैकेज
सरकार ने अगले 5 साल (2026-2031) के लिए 5 बड़ी कृषि योजनाओं को मंजूरी दी है:
* प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - ड्रिप और स्प्रिंकलर पर अनुदान
* राष्ट्रीय कृषि विकास योजना - खेती में नई तकनीक के लिए
* प्राकृतिक खेती मिशन - जहर मुक्त खेती को बढ़ावा
* मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना - साल के 6000 रुपये अलग से
3. लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0
अब तक 52 लाख से ज्यादा बेटियों को इसका फायदा मिल चुका है। इस बार बजट में 1801 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
4. कामकाजी महिलाओं के लिए सखी निवास
उज्जैन, धार, देवास, नर्मदापुरम, सिंगरौली और झाबुआ में कामकाजी महिलाओं के लिए सस्ते हॉस्टल बनाए जा रहे हैं।
5. नई पेंशन स्कीम 2026
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात। अब तलाकशुदा बेटी को भी परिवार पेंशन मिलेगी।
आवेदन कैसे करें?
आप mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र / पंचायत में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment